मुख्यमंत्री धामी ने “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” का किया शुभारंभ

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व अपनी बहनों को समर्पित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” का शुभारंभ किया। इस दौरान सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों व एकल उद्यमी बहनों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुए विभिन्न उत्पादों का क्रय किया। साथ ही समस्त जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात भी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी विकासखण्डों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 24 से 28 अगस्त 2023 तक राखियों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं।सशक्त नारी ही विकसित उत्तराखण्ड का आधार है, हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने हेतु प्रतिबद्ध है।
, , , ,

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *