श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बालावाला में धूमधाम से मनाया जा रहा वार्षिकोत्सव

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बालावाला में वार्षिकोत्सव ‘Annual Day Celebration 2026’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष वार्षिकोत्सव की थीम ‘भारत का गौरव : इतिहास के झरोखे से’ रखी गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को देश के समृद्ध इतिहास, गौरवशाली संस्कृति और पारंपरिक विरासत से रूबरू कराया जा रहा है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राएं भारतीय इतिहास, संस्कृति और लोक परंपराओं पर आधारित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के माध्यम से भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक विविधता और गौरवशाली परंपराओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. रणवीर सिंह शामिल होंगे।

विद्यालय में आयोजित इस वार्षिकोत्सव को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें भारतीय इतिहास, संस्कृति और विरासत के प्रति गर्व एवं सम्मान की भावना विकसित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *