प्रियंका चोपड़ा ने अपने मेमॉयर ‘अनफिनिश्ड’ में कई घटनाओं का खुलासा किया है

प्रियंका चोपड़ा ने अपने मेमॉयर ‘अनफिनिश्ड’ में उन घटनाओं का खुलासा किया है, जिनकी वजह से प्रियंका के घरवालों को लगा था कि उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेज देना चाहिए। प्रियंका अपने डैड के काफी करीब रही हैं। अक्सर उनके पोस्ट और बातों में उनके पिता का जिक्र होता है।

प्रियंका ने अनफिनिश्ड में बताया है कि बचपन में उन्होंने अपने डैड के साथ कुछ ऐसा व्यवहार किया था जिस पर उनकी मां मधु चोपड़ा को गुस्सा आया था। इसके बाद प्रियंका को बोर्डिंग स्कूल भेजने का फैसला लिया गया ताकि वह और न बिगड़ जाएं। प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई बोर्डिंग स्कूल में हुई है। प्रियंका ने अपनी बचपन की कहानी मेमॉयर में बताई है। इसमें उन्होंने बताया है कि जब उनके भाई सिद्धार्थ का जन्म हुआ तो उसे अटेंशन मिलने लगा इसकी वजह से प्रियंका के मन में जलन की भावना आ गई थीl

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *