पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं

उत्तराखंड में आज राज्य में 2680 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोई मौत नहीं हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अब तक कुल 7439 मरीजों की मौतें हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 325 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 337863 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 17223 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

उधम सिंह नगर में पांच लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। सभी लोग स्वस्थ हैं। होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने कहा कि सभी लोग स्वस्थ हैं। इनमें चार रुद्रपुर और एक सितारगंज के निवासी हैं। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1330 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 184, हरिद्वार में 350, ऊधमसिंह नगर में 280, पौड़ी में 152, अल्मोड़ा में 70, टिहरी में 75, पिथौरागढ़ में 70, बागेश्वर में 69, चमोली में 33, रुद्रप्रयाग में 12 और उत्तरकाशी जिले में 30 संक्रमित मिले हैंl

 

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *