Asian Games: भारत ने शूटिंग में तोड़े दो रिकॉर्ड

नई दिल्ली – एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।  महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक भारत के खाते में जोड़े। इसके अलावा दो बड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में अब भारत के सिर्फ निशानेबाजी में ही 17 पदक हो गए। छठे दिन ईशा सिंह और पलक ने दो-दो पदक जीते।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं, ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पाकिस्तान की किश्माला तलत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। पलक ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इस स्पर्धा में उन्होंने सबसे बड़ा स्कोर किया। वहीं, किश्माला ने 218.2 का स्कोर किया। ईशा का यह प्रतियोगिता में चौथा पदक है।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *