पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन

बरेली – उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी का निधन हो गया है। 80 साल के डॉक्टर जौहरी लंबे समय से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। डॉक्टर जौहरी शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे। वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। शहर के प्रेम नगर में उनका आवास है। उनके निधन की खबर मिलते ही लोग शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

, ,

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *