देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार

देहरादून।

राजधानी में कांग्रेस टिकट दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। भावना पांडे नाम की महिला से करीब 25 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी ने खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का निजी सहायक (PA) बताकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने फोन के जरिए संपर्क कर पहले भरोसा कायम किया और फिर उसे टिकट दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे विधायकों से मुलाकात कराने और सर्वे प्रक्रिया में शामिल कराने का दावा भी किया। भरोसे में लेकर आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में करीब 25 लाख रुपये वसूल लिए।

महिला ने बताया कि उसने 13 अप्रैल 2026 को अपने बैंक खाते से लगभग 9.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जबकि करीब 5 लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी रकम आरोपियों तक पहुंचाई गई। काफी समय तक वादा पूरा न होने पर जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में संपर्क बंद कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो राजनीतिक टिकट दिलाने के नाम पर लोगों को निशाना बना रहा है। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए कथित तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें हरीश रावत का नाम भी शामिल है, की आवाज सुनाने का दावा किया।

मामले में देहरादून के राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

,

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *