पशुओं से इंसानों में फैल रहे बैक्टीरिया

नई दिल्ली – जानवरों से इन्सानों में फैलने वाले संक्रमण यानी जूनोटिक रोगों का दायरा भी बढ़ रहा है। अब तक देश के 29 राज्य इन बीमारियों की चपेट में आए हैं। पहली बार 2023 में एक साल में 29 बार अलग-अलग बैक्टीरिया आबादी तक पहुंचे हैं, जिनमें स्क्रब टाइफस संक्रमण आम रहा। राजस्थान और यूपी में इसके सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की भारत में जूनोटिक बीमारियों की स्थिति पर जारी रिपोर्ट में सामने आई है। इसके मुताबिक 2009 से 2013 के बीच भारत में 191 बार जूनोटिक बीमारियों का आउटब्रेक हुआ, जिसकी वजह से करीब 30 लाख से ज्यादा लोग विभिन्न वायरस की चपेट में आए। वहीं, 2014 से 2023 के बीच इनकी संख्या 400 पार हुई है। भारत में जूनोटिक बीमारियों का प्रसार ऐसे भी समझें कि 2014 से पहले जीका वायरस का कोई मामला नहीं था, लेकिन इसके बाद से अब तक 300 मामले सामने आए हैं। पहले तीन मामले 2016 में अहमदाबाद में मिले।

29 राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित…

जूनोटिक रोगों को लेकर सबसे ज्यादा 29 राज्य प्रभावित है। इनमें पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पांडिचेरी, नागालैंड, उत्तराखंड और दादर नगर हवेली में अलग-अलग संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *