मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्बोधित किया जायेगा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार कार्यक्रमों का आयोजन

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आगामी 7 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्बोधित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था एलईडी के माध्यम से सभी कार्यक्रम स्थलों पर की जायेगी।

विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक द्वारा की जायेगी। आयोजन के सफल संचालन हेतु उप जिलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की समिति भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आयोजन के संबंध में आज सायं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में यदि किसी योजना का लोकार्पण अथवा शिलान्यास किया जाना हो तो उसे भी इसमें शामिल किए जाने के निर्देश दिए।

इस कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित करने के साथ ही समाज के सभी लोगों का जुड़ाव इस आयोजन में दिखायी दे, इसके प्रयास होने चाहिए। इस अवसर पर सचिव सूचना डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने आयोजन से संबंधित कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विधायक सुरेश राठौर, सचिव  आर मीनाक्षी सुन्दरम,  एस.ए मुरूगेशन,  एच.सी. सेमवाल, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी देहरादून  वी.आर. राजेश कुमार, महानिदेशक सूचना  रणवीर सिंह चैहान, महानिदेशक शिक्षा  वंशीधर तिवारी, महानिदेशक स्वास्थ्य श्रीमती तृप्ति बहुगुणा, अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी एवं के.एस. चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *