किशोर उपाध्याय वर्ष 1978 से कांग्रेस से जुड़े थे पार्टी के साथ उनका लंबा साथ रहा है

देहरादून- उत्तराखंड के कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था हालांकि उपाध्याय ने उन्हे लेकर की जारी चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण भी भेजा था।

उपाध्याय को लेकर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी और उनके हर मूवमेंट को संदेह की नजर से देखा जा रहा था कभी पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में हुई रैली में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी तो कभी उनके दूसरे दलों में जाने की चर्चा रही।बीते दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया था। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज बीजेपी ज्वाइन कर ली है l किशोर उपाध्याय वर्ष 1978 से कांग्रेस से जुड़े थे पार्टी के साथ उनका 44 साल से लंबा साथ रहा है।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *