देहरादून : गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में चार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सचिवालय के वीरचन्द्र गढ़वाली भवन में शाम 5.55 बजे शुरू हुई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, संसदीय मंत्री बंशीधर भगत, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मंत्री यशपाल आर्य और वन मंत्री हरक सिंह रावत शामिल हुए।
कैबिनेट में लिए गए फैसले :
1- कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मेला अधिकारी के छूट के प्रस्ताव पर शिथिलता देने का निर्णय लिया गया। साथ ही कुम्भ के कार्यों को मैन पावर के लिए 4 जोन में बांटा गया, 10 फीसदी बड़ा है खर्च।
2- गोपन विभाग का नाम बदलकर किया गया मंत्री परिषद।
3- फोर्टिज हॉस्पिटल का अनुबंध को 1 साल के लिए बढ़ाया गया है। केवल उत्तराखंड के निवासियों को दी जाएगी सेवा।
4- कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज बनाने का विचार कैबिनेट के सामने लाया गया। कैबिनेट ने एक करोड़ रूपया इसके लिए डीपीआर के लिए मंजूर किया।