मुख्यमंत्री ने किया ऋषिकेश कर्णप्रयाग परियोजना का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश कर्णप्रयाग के मध्य मेगा रेल परियोजना का पहली बार योग नगरी रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर ऋषिकेश कर्णप्रयाग के साथ ही कर्णप्रयाग से बद्रीनाथ केदारनाथ के अतिरिक्त दूसरी फेस में यमुनोत्री से डोईवाला के बीच बनाई जाने वाली रेल परियोजना का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों द्वारा दिये गये प्रजेंटेशन का अवलोकन कर अधिकारियों के साथ समीक्षा की।मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद वह रेल विकास निगम के कार्यालय पहुंचे और वहां अधिकारियों के साथ ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक किए गए रेल कार्यों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने मुख्यमंत्री को परियोजना से संबंधित सभी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रेल विकास निगम द्वारा 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। बाकी के कार्य जो हमें कार्य वर्ष 2024 तक डेडलाइन के हिसाब से पूरा करना है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 125 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण किए जाने के साथ 25 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मालगुडी ने बताया कि इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण कार्य करने में कुछ अवरोध उत्पन हुआ है लेकिन उसके बावजूद निर्माण कार्य निर्बाध गति से जारी है। पहली बार ऋषिकेश आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। आज तक अलग-अलग फेस में करीब 14 किलोमीटर से अधिक रेल टनल का निर्माण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि परियोजना के सभी पैकेज पर काम जारी है। पैकेज-4 में सबसे लंबी रेल टनल बनाई जानी है, जिसके लिए टीवीएम तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्धारित समय पर काम पूरे करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री गुलर (दोगी) क्षेत्र में चल रहे परियोजना के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचेंगे।
इस बीच उन्होंने योग नगरी रेलवे स्टेशन पर पौधारोपण भी किया।

 

 

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *