विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय पर महिलाओं ने मनाया उत्सव

देहरादून – विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड सहित चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय पर साकेत कॉलोनी और भगवानदास कॉलोनी की महिलाओं ने उत्सव मनाया। महिलाओं ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य नेताओं को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत राष्ट्रवाद,विकास और सुशासन की जीत है।महिला वक्ताओं ने कहा कि आज देश के सभी वर्गों विशेषतः महिलाओं का माननीय प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है साथ ही भाजपा महिलाओं को लेकर जिस प्रकार से संवेदनशील है वह बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा ने महिलाओं को विशेष सम्मान दिया ,उनकी सामाजिक सहभागिता में वृद्धि की और महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष कदम उठाए ।उत्तराखंड में महिलाओं को पैतृक संपत्ति में सह खातेदार बनाया जाना बहुत महत्वपूर्ण है। महिलाओं में भारी उत्साह था और उन्होंने भाजपा नेतृत्व के पक्ष में नारे लगाए और कहा कि चुनाव में महिलाओं की निर्णायक भूमिका रही। इस अवसर पर रेनू भसीन, चंदर डोरा, रेनू सेतिया, विभा कुमार, माला बाली, नीलिमा अरोड़ा, कानन खजुरिया, गुंजन कुमार,गीता नैय्यर, गीता देउपा, शिखा भारद्वाज, सुषमा दुसेजा, निशा पुरी, किरन पुरी, उपस्थित थी। इस मौके पर मिष्ठान वितरण भी किया गया।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *