देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल

देहरादून।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। देहरादून में आयोजित भाजपा के बड़े सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस समेत अन्य दलों के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), मीना शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस व पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका) और दर्शन लाल आर्य (पूर्व विधायक प्रत्याशी, घनसाली) शामिल हैं। सभी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ली। इस दौरान उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मुख्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही कार्यकर्ताओं और नेताओं की सक्रियता देखने को मिली। पार्टी नेतृत्व इस अभियान को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहा है और इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, चुनाव से पहले इस तरह के सदस्यता अभियान दलों की रणनीति का अहम हिस्सा होते हैं, जिससे संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ जनाधार बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

,

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *