चारधाम यात्रा पर मौसम का असर, 12-13 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून:

मौसम विभाग द्वारा 12 और 13 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है।

आयुक्त ने कहा कि यदि संभव हो तो श्रद्धालु मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करें। साथ ही प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग और सतर्कता बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा जताया कि सभी के सहयोग से चारधाम यात्रा सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *