वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चंद्र शुक्ला का निधन, पत्रकारिता जगत को गहरी क्षति

पत्रकारिता जगत के पुरोधा एवं वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चंद्र शुक्ला का निधन,
,पत्रकारिता जगत में शोक की लहर।
कुशल नेतृत्व क्षमता एवं कलम के धनी थे आदरणीय शुक्ला जी।

कानपुर।अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चंद्र शुक्ला का शनिवार की दोपहर दुखद निधन हो गया।वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन की सूचना उनके निकट सहयोगी एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा ने दूरभाष के माध्यम से दी।यह समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।उनके आकस्मिक निधन से सहकर्मियों,शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्गों में गहरा दुख व्याप्त है।स्वर्गीय श्री शुक्ला लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और उन्होंने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वे अपने सरल स्वभाव,निष्पक्ष लेखन और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते थे। संगठन के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार इकबाल खान एवं शिवम सिंह ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार को इस हृदयविदारक दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। अलीगढ़ से उत्तर प्रदेश संयोजक सुखबीर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा तथा देश के अन्य राज्यों के राज्याध्यक्ष, प्रदेश इकाई सदस्य तथा अन्य महत्वपूर्ण संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
श्री शुक्ला के निधन से पत्रकारिता जगत ने एक सशक्त आवाज और मार्गदर्शक व्यक्तित्व को खो दिया है। शुक्ला जी आकस्मिक निधन अखिल भारतीय समाचार-पत्र एसोशिएशन सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए अपूर्णीय छति है।

,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *