देहरादून – सरस्वती विहार विकास समिति की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। रविवार को हुई आम सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी को तीन साल के लिए चुना गया।रविवार को संपन्न हुई समिति की आम सभा की बैठक में पदाधिकारियों को 2022 से 2025 तक कार्य विस्तार दिया गया। इसमें पंचम सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, गजेंद्र भंडारी को महासचिव, बीएस चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश तिवाड़ी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, अनूप सिंह फत्र्याल को वरिष्ठ मंत्री, सुबोध मैठाणी को कनिष्ठ मंत्री, बसंत सिंह को संगठन मंत्री, सोहन सिंह रौतेला को प्रचार मंत्री, पीएल चमोली को वरिष्ठ लेखा निरीक्षक और हरीश चंद्र गैरोला को कनिष्ठ लेखानिरीक्षक बनाया गया। बैठक में कोविड-19 के कारण वर्ष 2020 और 2021 का वार्षिक शुल्क लेने न लेने का निर्णय हुआ। साथ ही सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर पीपी शर्मा, मूर्तिराम बिजल्वाण, दिनेश जुयाल, मंगल सिंह, त्रिलोक सजवाण, निर्मला बिष्ट मनवीर सिंह बिष्ट, जेएस तड़ियाल, दिनेश रमोला, राजेंद्र नेगी, दिनेश भट्ट, भवानी दत्त चमोली, बलवीर सिंह बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट, हेमलता नेगी, नितिन मिश्रा, दीपक काला, कैलाश रमोला, पुष्कर सिंह भंडारी आदि शामिल रहे।
