भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पार्टी की जन आक्रोश महासभा को संबोधित किया

जयपुर – बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने जयपुर में कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश सभा को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई है। प्रदेश में शिक्षा और रोजगार का बुरा हाल है। परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है, परिणाम रदद् हो जाता है। यह प्रदेश के नौजवानों के साथ धोखा है। महाराणा और वीरों की धरती राजस्थान आज बलात्कार की घटनाओं में देश में सबसे आगे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। राज्य सरकार ने 7 करोड़ जनता की ओर से दिए गए जनाधार का अपमान किया है। राजस्थान की जनता भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार छुटकारा और बदलाव चाहती है।तरुण चुघ बोले- राजस्थान में भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है । प्रदेश में कांग्रेस सरकार का PFI, टुकड़े- टुकड़े गैंग को सरंक्षण मिलता है।  सरकार भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने के बजाय उनका नाम रोशन करना चाहती है। क्योंकि सरकार डरती है कि उनके लोगों के नाम सामने आ जाएंगे। क्योंकि पूरी गहलोत सरकार के मंत्री और विद्यायक भ्रष्ट हैं।

तरुण चुघ ने कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि देश से गरीबी हटाओ। लेकिन देश में  गरीबों का शोषण हुआ, जबकि नरेंद्र मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तो उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार गरीब की सरकार होगी। गरीब के हित के लिए काम होगा और लगातार 8 सालों से गरीबों के उत्थान पर सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने देश में 12 करोड़ शौचालय बनाए। देश में करोड़ों माताओं-बहनों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस उपलब्ध कराई। सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में  डायरेक्ट पैसा गया। कोरोना महामारी के समय जनधन खातों में माता और बहनों के खातों में सीधे पैसे डाले गए। कोविड से उबारने के लिए सफल वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाकर करोड़ों वैक्सीनेशन डोज लगाई गईं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 81 करोड लोगों को निशुल्क अनाज बांटा गया।तरुण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने धार्मिक आस्थाओं का ध्यान में रखते हुए राम मंदिर निर्माण कार्य शुरु किया और 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर कार्य पूर्ण होगा और दर्शन लाभ मिलेगा। कश्मीर घाटी में आतंकवाद को खत्म करने और शांति बहाल करने के लिए धारा 370 को हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया गया। देश में मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना मजबूत हुई और आतंकवाद की कमर तोड़कर शांति बहाल की। अब देश में दंगे जैसी घटनाएं ना के बराबर हो गई हैं। लोक कल्याणकारी योजनाओं के दम पर केंद्र सरकार ने हर देशवासी के दिल में जगह बनाई है। राजस्थान में 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी और डबल इंजन की सरकार राजस्थान का पूरा विकास करेगी।चुघ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की ट्रेडमिल पर दौड़ी जाने वाली यात्रा है और इसका कोई लक्ष्य नहीं है।सांगानेर ऑक्ट विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में हुई जनाक्रोश महासभा में जयपुर भाजपा शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर शहर सांसद रामचरण बौहरा, विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, विधायक जोगेश्वर गर्ग, बीजेपी विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ के संयोजक सोमकान्त शर्मा, जयपुर शहर भाजपा सह प्रभारी नरेश बंसल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *