राजधानी में शनिवार को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली – राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट का अनुमान है। साथ ही, ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। पालम इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को बादल छाए रहेंगे। सुबह घना कोहरा छा सकता है। रात में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *