मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली – पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवा ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। अनुमान है कि तीन दिन तक स्थिति और खराब रहेगी। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान दिन का पारा गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। नए साल के आगमन तक तापमान में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। विभाग ने पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को पारा लुढ़केगा। इस दौरान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *