देहरादून:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले योगी आदित्यनाथ देहरादून पहुंचे और कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड-यूपी सीमा पर स्थित मां डाट काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया।
प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।







