देहरादून – भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो गए है। हरक ने बहू अनुकृति के साथ प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उनको विधिवत तरीके से कांग्रेस में सदस्यता दिलाई गई। हरक सिंह रावत ने कोंग्रेस जॉइन कर ली है साथ ही उनकी पुत्रवधु और प्रसिद्ध मॉडल अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। दिल्ली में पूर्व सीएम और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
लैंसडौन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के एक दर्जन दावेदारों ने हरक सिंह रावत को पार्टी में शामिल करने का विरोध कर रहे है कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप, रघुवीर बिष्ट समेत लैंसडौन विधानसभा से टिकट के सभी 12 दावेदारों ने भाजपा से निष्कासित पूर्व वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को पार्टी में शामिल करने का पुरजोर विरोध किया है। दावेदारों ने उन्हीं में से एक को पार्टी प्रत्याशी बनाने की मांग की साथ ही डॉ. हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने लोकल फॉर वोकल के नारे के साथ अपने बीच के एक प्रत्याशी को निर्दलीय मैदान में उतारने की चेतावनी भी दी है