देहरादून : मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी के बसंत विहार स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री से की भेंट
मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भागीरथीपुरम स्थित आवास जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
पूर्व सीएम से की मुलाकात
मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।