गुवाहाटी:
असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के बाद आयोजित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समारोह में शामिल हुए।

समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों ने भी सहभागिता की। मुख्यमंत्री धामी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी मंत्रिपरिषद को शपथ ग्रहण की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में असम विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एनडीए सरकार का लगातार तीसरी बार सत्ता में आना जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से पहुंचे नेताओं से भी मुलाकात की।







