त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान का दूसरा चरण

चमोली‌। चमोली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जारी है।पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को पंक्तिबद्ध कर मतदान कराने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है।
सभी मतदाताओं से अपील है कि वे निर्भीक होकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *