त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? ये पांच नाम हैं रेस में सबसे आगे, जानिए

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद सवाल ये है कि अब अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? ऐसे में नए सीएम की रेस में पांच नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का नाम चर्चा में है। हालांकि, सूत्र भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को भी प्रबल दावेदार बता रहे हैं। पार्टी का एक खेमा सांसद अजय भट्ट के नाम की पैरवी भी कर रहा है।
बुधवार सुबह 11 बजे देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुला ली गई। माना जा रहा है कि बुधवार को होने वाली इस बैठक में विधानमंडल दल के नए नेता का चुनाव किया जाएगा। जहां तक मुख्यमंत्री के नए चेहरे का सवाल है, दिल्ली से लेकर देहरादून तक कई पार्टी नेताओं के नाम चर्चा में शामिल हैं।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर विधायकों में से ही नया नेता चुना जाता है तो पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धनसिंह रावत के नाम सबसे आगे हैं। अगर विधायकों के अलावा पार्टी किसी अन्य वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने का मन बना लेती है तो इस स्थिति में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की दावेदारी सबसे मजबूत है। हालांकि एक खेमा नैनीताल के सांसद अजय भट्ट के नाम की भी चर्चा कर रहा है।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *