प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की सौगात दे दी है। पीएम मोदी ने ऊना स्टेशन से हरी दिखाकर वंदे भारत को रवाना कर दिया है। यह ट्रेन उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी को और कम कर देगी। ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर तीन घंटे से भी कम समय में पूरा हो जाएगा। आप एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के जरिए इसमें सफर कर सकते हैं। पढ़ें ट्रेन के किराए से लेकर टाइमिंग तक की सारी जानकारी।यदि आप चेयर कार में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा करते हैं तो आपको 805 रुपए देने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1495 रुपए है। आपकी यात्रा 2:50 घंटे में पूरी हो जाएगी।

वंदे भारत अंब अंदौरा और नई दिल्ली से हफ्ते में छह दिन, बुधवार छोड़कर चलेगी। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आप चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार से सफर कर सकते हैं।अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी आज जिस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे वह पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है। यह ट्रेन बहुत हल्की और कम अवधि में तेज गति तक पहुंचने में सक्षम है। ट्रेन बुधवार छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी और अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।ट्रेन अंब अंदौरा से दोपहर एक बजे रवाना होगी और दोपहर 3.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ऊना और पंजाब के आनंदपुर साहिब में रुकेगी। चंडीगढ़ से 6.25 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन अंब से दिल्ली तक के सफर को महज साढ़े पांच घंटे में तय कर लेगी। वहीं रिवर्स रूट पर यह दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और 10.34 बजे ऊना पहुंचेगी। इसके बाद 11.05 बजे अंब अंदौरा में यात्रा समाप्त हो जाएगी। यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *