देहरादून दिनांक 03 सितम्बर 2021 (लम्बा सफर), सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक-20.02.2021 को वाहन संख्या यूके0 07टीबी-7235 मैजिक की स्थान लांघा रोड़ तिराहा में हुई दुर्घटना से अरविन्द चैहान निवासी नई यमुना काॅलोनी डाकपत्थर देहरादून की मृत्यु हुई है। उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उपजिलाधिकारी मजिस्ट्रेट विकासनगर को जाॅच अधिकारी नामित किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना है तो वह मौखिक या लिखित रूप से दिनांक-08.09.2021 तक उपजिलाधिकारी न्यायालय/कार्यालय विकासनगर में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य/पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।