देहरादून – कांग्रेस मे टिकट मांगने पर महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वह नैनीताल विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रही थीं पिछले पांच सालों से नैनीताल विधानसभा सीट पर कार्य कर रहीं थीं। सोमवार को उन्होंने बीजेपी ऑफिस पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोहरा व प्रदेश महामंत्री वंदना गुप्ता आदि ने भी कांग्रेस के अंदर महिलाओं की उपेक्षा किए जाने के चलते भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा ज्वाइन करने के बाद आर्य ने कहा कि बिना किसी शर्त के उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है। कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए आर्य का कहना था कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं है। ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे को खोखला करार करते हुए आर्य का कहना था कि महिलाओं के विकास के लिए कांग्रेस में कोई रोडमैप नहीं है।विधानसभा चुनाव-2022 में सरिता को टिकट दिए जाने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि टिकट पर अंतिम फैसला पॉलियामेंट्री बोर्ड की ओर से ही किया जाएगा।