उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा ‘साथी’ एप

उत्तराखंड : पर्यटन कारोबार को आगे बढ़ाने में सहयोग देने के लिए कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने ‘साथी’ (आतिथ्य उद्योग के लिए मूल्यांकन, जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए प्रणाली) मोबाइल ऐप लांच किया है। अब राज्य सरकार उत्तराखंड में पर्यटन व अन्य गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए उद्योगों को साथी एप से जोड़ने पर जोर दे रही है। अभी तक पर्यटन से जुड़ी 320 इकाइयां इसके लिए पंजीकरण कर चुकी हैं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सभी हितधारकों को इससे जुड़ने की अपील की है। इस एप में संबंधित उद्योग के संबंध में पूर्ण जानकारी मौजूद है। यह पहल वर्तमान में होटल, रेस्तरां व होमस्टे पर लागू है। इस एप को तीन चरणों में बांटा गया है। इसमें कोरोना के दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन करने के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन की सुविधा भी है। यह एप पर्यटकों को आपके संस्थान के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा। साथ ही ये क्षमता निर्माण होटल व्यवसायी, रेस्तरां और अन्य लोगों की क्षमता बढाने में मदद करेगा।
राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि साथी ऐप से कोविड-19 की चुनौतियों का सामना कर रही होटल इंडस्ट्री की मदद होगी। बल्कि भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। केंद्र सरकार की ये पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्म निर्भर भारत के विजन के साथ जुड़ी हुई है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पंजीकरण की अपील की और इसका लाभ उठाने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि साथी को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए इसे सोशल साइट मेक माई ट्रिप व गो गोआईबीबो के साथ जोड़ा जा सकता है, ताकि बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।
सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड में साथी पहल के तहत 320 से अधिक इकाइयां पहले ही अपना पंजीकरण करा चुकी हैं। साथी राज्य में पर्यटन उद्योग में हितधारकों को सशक्त करेगा।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *