मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी के महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन, वचनबद्धता एवं कर्तव्य परायणता के प्रति प्रेरित करता है।आप समस्त प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि के नवें दिवस की भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री आप सभी भक्तों का कल्याण करें।