दिल्ली पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, रक्षा मंत्री से की भेंट, उत्तराखंड व देश से संबन्धित विषयों पर की चर्चा

दिल्ली : शुक्रवार को निर्वाचित सांसद राज्य सभा नरेश बंसल दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने उत्तराखंड व दिल्ली के गणमान्य व्यक्तियो से भेंट कर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। सभी ने बंसल को राज्य सभा सांसद बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी व भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का इस हेतु आभार एवं अभिनन्दन किया।
इसके बाद नरेश बंसल ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री व पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भेंट की व उनका आशीर्वाद लिया। दोनो के बीच उत्तराखंड व देश से संबन्धित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं एवं माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ने बंसल को मार्ग दर्शन दिया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उत्तराखंड को सैन्य धाम व सैनिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं एवं माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार ने उनके जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *