राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री धामी ने उनका स्वागत किया

देहरादून – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं |

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, मेयर नगर निगम ऋषिकेश अनीता ममगाईं, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *