नई दिल्ली- आज सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी जयंती है। इस दिन गुरुद्वारों में सिख संप्रदाय के लोग कीर्तन करते हैं और खालसा पंथ की झांकियां निकाली जाती हैं। गुरु गोबिंद सिंह के पिता सिखों के 9वें गुरु थे। गुरु गोबिंद सिंह जी के बचपन में गोबिंद राय के नाम से बुलाया जाता था। गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी सहित देश के अन्य नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘हम आदरणीय श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व पर नमन करते हैं।’
राष्ट्रपति ने भी ट्वीट कर लिखा, ‘गुरु गोबिंद सिंह जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उनकाजीवन लोगों की सेवा और सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविन्द सिंह जी का जीवन और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं।’
गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को 1966 में पटना साहिब में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरु तेग बहादुर और माता का नाम गुजरी था। गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पूरे देश और विश्व में बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाती है।