मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद पर आधारित म्यूजियम व ध्यान केंद्र का निरीक्षण किया

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत दौरे के दूसरे दिन लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुँचकर स्वामी विवेकानंद  पर आधारित म्यूजियम व ध्यान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है यहां आना सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। स्वामी विवेकानंद ने इसकी कल्पना की थी, यह आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद  के सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के रूप में पूरा कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ स्वामी सहृदानंद महाराज, स्वामी एकदेवानंद महाराज, स्वामी विरेशानंद , जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, अध्यक्ष वन निगम कैलाश गहतोड़ी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *