देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मुरली मनोहर जोशी से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
