गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को उसी के देश में आईना दिखाया

मुंबई – लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को उसी के देश में आईना दिखाया है। जावेद अख्तर ने लाहौर में कहा कि भारत की ओर से सबूत देने के बावजूद 26/11 मुंबई हमले के गुनहगार अभी तक पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। जावेद अख्तर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। मुंबई में 26/11 के हमलों को याद करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, हमने देखा कि मुंबई पर कैसे हमला किया गया। वे अभी भी आपके देश में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों नुसरत फतेह अली खान और मेहदी हसन के लिए बड़े आयोजन किए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने कभी भी लता मंगेशकर के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

जावेद अख्तर हाल ही में मशहूर उर्दू कवि फैज अहमद फैज की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लाहौर में थे। इस दौरान दर्शकों में से एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि आप कई बार पाकिस्तान आए हैं। जब आप वापस जाते हैं, तो क्या आप अपने लोगों को बताते हैं कि हम अच्छे लोग हैं? इस पर जावेद अख्तर ने जवाब दिया, हमें एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। इससे मुद्दा हल नहीं होगा। हमने देखा है कि किस तरह मुंबई पर हमला किया गया। वे (आतकंवादी) न नॉर्वे से थे, न मिस्र से। वे अभी भी पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं। भारत ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है। हमने नुसरत औ मेहदी हसन के लिए कई बार बडे़ कार्यक्रम आयोजित किए, लेकिन आपके देश में कभी भी लता मंगेशकर का कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *