देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज उत्तराखण्ड हथकरघा उत्पादों के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। मातृशक्ति भी इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। सरकार जनकल्याणकारी नीतियों से हस्तशिल्प उत्पादों को नया आयाम देने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है।
