राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार चम्पावत स्थित बनबसा पहुँचे, जहां ज़िला प्रशासन की टीम ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के बारे में विभिन्न जानकारियां ली।
इस दौरान राज्यपाल ने सभी अधिकारियों से उनकी उपलब्धियों एवं चुनौतियों की भी जानकारी प्राप्त कर कहा कि सभी अपनी-अपनी ऊर्जा एवं पोटेंशियल का प्रयोग करें तथा जनपद की जनता के जीवन स्तर को सुधारें। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा की जनता को रोजगार से जोड़ते हुए लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाएं।