देहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय पासवान एक लोकप्रिय जन नेता, कुशल प्रशासक और अनुभवी सांसद थे। उन्होंने कई मंत्रालयों का दायित्व कुशलता पूर्वक सम्भाला। वे वंचित वर्गों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे और उनकी आवाज़ बने। प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।