देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आप समस्त प्रदेशवासियों को प्रकृति एवं उत्तम स्वास्थ्य को समर्पित लोकपर्व घी संक्रांति (घ्यू त्यार) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। घी संक्रांति राज्य का प्रमुख लोकपर्व होने के साथ ही अच्छी फसलों व अच्छे स्वास्थ की कामना से जुड़ा पर्व भी है। हमारे पर्व हमें संस्कृति व प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। इन पर्वों की परंपरा से भावी पीढ़ी को जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है।
