चिंतन बैठक में 2022 के चुनाव की रणनीति पर चर्चा, 2017 से बड़ी जीत हासिल करने पर हुआ मंथन

– 2022 में टूटेगा मिथक, भाजपा होगी 60 पारः कौशिक-पार्टी ने दिसम्बर माह तक के कार्यक्रम घोषित किए
– जनहित की कई नई योजनाये लायेगी सरकार-सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प

रामनगर। भाजपा की रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय चिन्तन शिविर में 2022 के चुनाव को लेकर गहन रणनीति और चर्चा की गई और पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी के 2022 के चुनाव में 2017 से बड़ी जीत हासिल करने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार से आजिज आकर जनता ने भाजपा को मौका दिया। हालांकि वह सभी मुद्दे आज भी विधमान है और जनता कांग्रेस से आज भी सवाल कर रही है,लेकिन भाजपा ने न केवल विश्वास जीता बल्कि विकास भी दिया है। प्रदेश में केंद्र की अनेक योजनाओं को राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है तो राज्य सरकार ने भी अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर डबल इंजन का अहसास कराया है। हम जनता की अपेक्षाओ पर कितने खरे उतरे और अन्य राजनैतिक दलों की क्या स्थिति है इस पर भी वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा मिथक तोड़ने जा रही है और इस बार 60 से अधिक सीटें भाजपा की झोली में आएगी। रोड मैप पर चर्चा के दौरान तय किया गया कि जुलाई माह में 70 विधानसभा और 252 मंडलों तक सभी मंत्री,विधायक, संगठन के पदाधिकारी भ्रमण कर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।इसी माह बूथ समिति का चयन, और चुनाव की रचना के लिए और संयोजक नियुक्त होने की कार्यवाही शुरू होगी। 5 जुलाई को देहरादून प्रदेश मुख्यालय में सभी मोर्चो के पदाधिकारियो की बैठक होगी। वहीं जिला और मंडल की कार्य समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी। अगस्त माह में विस्तारक योजना शुरू होगी जिसमे 70 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक नियुक्त होंगे। इसके साथ ही विधान सभा प्रभारी और संयोजक नियुक्त किये जाएंगे।
सितम्बर में शक्ति केन्द्रो के सम्मलेन, बूथ समिति की बैठक, वार्ड, ब्लॉक स्तर तक और प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस माह होने वाले सामजिक सम्पर्क अभियान में सांसद, विधायक और पदाधिकारी भाग लेंगे। अक्तूबर माह में जन सम्पर्क अभियान शुरू किया जाएगा जिसमें आम लोगों से मिलने का कार्यक्रम होंगे। नवम्बर माह में पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ स्तर तक सम्मलेन आयोजित किए जाएंगे। नवम्बर में प्रधान मंत्री की रैली भी सम्भावित है और इस दौरान कई बड़े नेता रैली में आएँगे। वहीं दिसंबर माह में प्रदेश भर में यात्रा शुरू होगी और यात्रा की तयरिया भी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में 2022 को लेकर रोड मैप पर चर्चा और रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *