पहाड़ों की रानी मसूरी दो-तीन दिनों से पर्यटकों से गुलजार है शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश और बर्फ़बारी हुई। मसूरी में बर्फबारी उम्मीद से कहीं ज्यादा हुई। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंचे और बर्फ़बारी का जमकर लुफ्त उठाया।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी बीते दो सप्ताह से अपने परिवार के संग देहरादून में थीं। इसी बीच बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी भी तीन जनवरी को मसूरी पहुंच गए थे। वे मसूरी में होटल जेडब्ल्यू मेरिएट में रुके थे।

होटल के बाहर धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद वे मसूरी स्थित चार दुकान भी घूमने गए। दोपहर बाद धोनी बिकने हाउस गए, जहां उन्होंने जिंजर लेमन चाय की चुस्की भी ली, इस बीच जीवा गिटार पर पोयम गाते हुई दिखी सोशल मीडिया पर जीवा की तसवीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं-