नई दिल्ली- इस वक्त चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। जिस कारण लोगों में देहशत का माहौल बना हुआ है। वहीँ भारत के कही लोग इस समय चीन में रह रहें हैं। कोरोनावायरस का कहर से बचने के लिए अब इन लोगों को लेने इंडिया का विशेष विमान भेजे जा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान रविवार सुबह दिल्ली पहुंचा। इस फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया है। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के सात नागरिक शामिल हैं। विमान से उतरने के बाद इन सभी की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद इन्हें भारतीय सेना के मानेसर और आईटीबीपी के छाबला स्थित कैंप ले जाया गया है।
भारत के विशेष विमान से सात मालदीवियन को वुहान से लाने की जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि 323 भारतीयों के साथ मालदीव के सात नागरिकों को वुहान से वापस लाया गया। विदेश मंत्री के ट्वीट पर मालदीव के राष्ट्रपति ने रिट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर को धन्यवाद दिया और आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच की उत्कृष्ट मित्रता और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण है।