मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मि त्यागी ने की राज्यपाल कोश्यारी से भेंट, दी होली की शुभकामनायें

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की धर्मपत्नी रश्मि त्यागी रावत ने महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल व उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली पर्व की शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पाजिटिव होने के कारण उनकी ओर से उनकी धर्मपत्नी ने कोश्यारी से भेंट की। भगत सिंह कोश्यारी ने आशीर्वचन देते हुए मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने राज्य हित में अनेक सुझाव भी दिये। रश्मि त्यागी रावत ने मुख्यमंत्री को कोश्यारी द्वारा दिये गये सुझावों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय कोश्यारी जी का उत्तराखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका अनुभव राज्य के लिये अमूल्य है। कोश्यारी जी द्वारा दिये गये सुझावों पर प्रदेश के विकास और जनहित में अमल किया जाएगा। उन्होंने मार्गदर्शन के लिए भगत सिंह कोश्यारी का आभार व्यक्त किया।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *