देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को कहा कि आज मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने भेंट की। इस दौरान देहरादून के विकास कार्यों एवं विधानसभा चुनाव से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।और उसके बाद मुख्यमंत्री आवास में प्रताप नगर विधायक विजय सिंह पवार ने भी भेंट की। इस दौरान उनसे भी विभिन्न स्थानीय राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।
