स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को नर सिंह और टीका सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करते हुए अमृत महोत्सव मनाया है, जिसके तहत आजादी के ऐसे अनेकों अमर शहीदों को याद किया गया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी हेतु जनता का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में अपना परचम लहरा रहा है, भारत की परिस्थितियां पहले की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। देश की सेना अब दुश्मनों की गोली का जवाब गोलों से देती है, इसके लिए सेना को निर्णय लेने की छूट दी गई है। प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास को समर्पित है। मानस कॉरिडोर के तहत कुमाऊँ के सभी प्रमुख मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जागेश्वर धाम का विकास भी मास्टर प्लान के तहत प्राथमिकता से किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सालम के लिए की गई पचास लाख रूपये की घोषणा का टेंडर भी हो गया है, जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने सालम क्रांति पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की भी बात कही, जिससे आने वाली पीढ़ी सालम का इतिहास जान सके।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *