मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सवा करोड़ जनता की ओर से हरभजन सिंह का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रिय हरभजन सिंह आपके स्नेह और उत्साह से भरे शब्दों के लिए मैं प्रदेश की सवा करोड़ जनता की ओर से आपका आभार व्यक्त करता हूं। मेरा निरंतर ये प्रयास रहता है की हर क्षेत्र में उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाऊं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मशहूर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नज़र आएl

इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो चर्चाओं में बना रहा इस वीडियो में हरभजन सिंह उत्तराखंड राज्य के नंबर 1 बनने के लिए शुभकामनाएं देते हुए पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए दिखाई और सुनाई देते हैं और देवभूमि आकर धार्मिक स्थानों पर मत्था टेकने की बात भी कहते हैं इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरभजन सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनके संदेश को बड़ा सहयोग करार दियाl

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *