पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा दुःख

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रहे अनुसूया प्रसाद मैखुरी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। स्व. मैखुरी के निधन पर जारी अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अनुसूया प्रसाद मैखुरी लोकप्रिय विधायक, कुशल राजनीतिज्ञ, समाजसेवी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *