उत्तराखंड बीजेपी को लगा बड़ा झटका, बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य

आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। यशपाल के साथ उनके बेटे संजीव आर्य भी दोबारा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। यशपाल आर्य वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं और उनके पास छह विभाग हैं- परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग। जबकि संजीव आर्य उनके बेटे हैं। यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं।

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य का स्वागत करते हुए कहा है कि यह उनकी घर वापसी है। आपको बता दें, दिग्गज विधायक यशपाल आर्य ने जुलाई महीने में ही पुष्कर सिंह धामी के साथ मंत्री पद की शपथ ली थी। यशपाल आर्य के साथ बिशन सिंह, अरविंद पांडेय,गणेश जोशी और सुबोध उनियाल भी पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। उन्होंने भी मंत्रिपद की शपथ ली है. इसके अलावा धनसिंह रावत, रेखा आर्या और यतीश्वरा नंद ने भी मंत्रिपद की शपथ ली थी।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *